Tue. Jun 23rd, 2026

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पहले दिन 415 हेली टिकटों की बुकिंग

logo

देहरादून। 25 मई से शुरू हो रही हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सोमवार से हेली टिकटों की बुकिंग शुरू हुई। पहले दिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 415 टिकटों की बुकिंग हुई है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली सेवा संचालित होती है। इस बार पवन हंस एविएशन के माध्यम से हेली सेवा चलेगी। यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि हेली बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर ही हेमकुंड साहिब हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *