Mon. May 4th, 2026

दस लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन किये

logo

देहरादून। प्रदेश में जारी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। तीस अप्रैल से शुरू हुई इस पवित्र तीर्थयात्रा में महज बीस दिनों में ही दस लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक केदारनाथ में लगभग चार लाख, बदरीनाथ में ढाई लाख, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तीन लाख पैंसठ हजार को पार कर गई है। राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से इस बार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। सभी धामों पर स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल मेडिकल यूनिट, और 108 एम्बुलेंस सेवाएं तैनात की गई हैं। तीर्थयात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, और विश्राम की उचित व्यवस्था की गई है। इस बार यात्रा के दौरान तीर्थाटन को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष निगरानी तंत्र भी सक्रिय है। ट्रैफिक प्रबंधन, मौसम अलर्ट और राहत टीमों को धामों और यात्रा मार्गों पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *