Tue. Mar 3rd, 2026

चमोली में पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की पहल शुरू

logo

देहरादून। चमोली जिले से भारतीय सेना को स्थानीय किसानों द्वारा पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की पहल शुरू हो गई है। इसके तहत अब सेना की अग्रिम चैकियों तक भेड़, बकरी और पोल्ट्री उत्पाद, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कल जोशीमठ से माणा और मलारी पोस्ट के लिए पोल्ट्री उत्पादों की पहली खेप रवाना की। पशुपालन विभाग की इस योजना के तहत पहले चरण में पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है। इसका उद्देश्य स्थानीय किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य और स्थायी बाजार उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आमदनी बढ़े और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके।
पूर्व में पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के बीच हुए समझौते के बाद से स्थानीय पशुपालकों को नए बाजार मिलने शुरू हुए हैं। अब सेना को भी स्थानीय स्तर पर भेड़, बकरी और कुक्कुट की आपूर्ति का रास्ता खुला है, जिससे वाइब्रेंट गांवों के पशुपालकों को आय का नया जरिया मिलेगा। इससे युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पलायन की समस्या पर भी रोक लगेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पहल को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया है, जो सीमावर्ती गांवों के लिए स्थायी बाजार और रोजगार सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *