Tue. Jun 23rd, 2026

बैंकों को सर्तक और तैयार रहने के निर्देश

logo

नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने सभी बैंकों को किसी भी संभावित स्थिति या संकट के समय बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने को कहा। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रबंध निदेशकों तथा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक में वित्‍तमंत्री ने बैंकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि नागरिकों और व्यपारियों को किसी भी परिस्थिति में परेशानी न हो। श्रीमती सीतारामन कहा कि एटीएम में निर्बाध नकदी उपलब्धता, निर्बाध यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं और आवश्यक बैंकिंग सुविधाओं तक निरंतर पहुंच को प्राथमिकता दी जाएं। वित्तमंत्री ने सभी बीमा कंपनियों से समय पर दावा निपटान और निर्बाध ग्राहक सेवा प्रदान करने को भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *