Tue. Jun 23rd, 2026

देशभर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर उत्तराखंड के दौरे पर रहेगी संयुक्त समिति

logo

देहरादून। देशभर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) 20 से 22 मई के बीच उत्तराखंड के दौरे पर रहेगी। इस समिति में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी समेत कुल 40 सांसद शामिल हैं और अध्यक्षता करेंगे वरिष्ठ सांसद पीपी चौधरी। जेपीसी महाराष्ट्र और उत्तराखंड से अपनी राष्ट्रव्यापी रायशुमारी की शुरुआत करेगी। 20 मई की शाम समिति देहरादून पहुंचेगी। 21 मई को मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित गृह, वित्त, कानून और शिक्षा विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठकें होंगी। एनटीपीसी और टीएचडीसी के प्रतिनिधियों से भी चर्चा प्रस्तावित है।राजनीतिक दृष्टिकोण समझने के लिए समिति विभिन्न दलों के नेताओं से संवाद करेगी। 22 मई को राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर समिति चुनावी ढांचे पर उनके सुझाव दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *