Mon. May 4th, 2026

यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर वाटर एटीएम लगाए

logo

देहरादून। चारधाम यात्रा शुरु होने से पूर्व जल संस्थान ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। टिहरी जिले के चारधाम यात्राधाम मार्ग पर लगे हैंडपंपों को दुरुस्त कर दिया है। साथ ही यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर वाटर एटीएम लगाये हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रशांत भारद्वाज ने बताया टिहरी जिले के अन्तर्गत आने वाले चारधाम यात्रा मार्ग पर 5 सौ 3 हैंडपंप हैं। इनमें से कुछ हैंडपंप खराब थे, जिन्हे ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नई टिहरी, खाड़ी, शिवपुरी, व्यासी, कौडियाला आदि स्थानो पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 10 वाटर एटीएम भी लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *