Tue. Oct 27th, 2026

बालावाला में बनेगा आईटी पार्क

logo

देहरादून। प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए धामी सरकार ने देहरादून के बालावाला में आइटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की पहल की है।इसके लिए घोड़ा फैक्टरी की लगभग 35.7 एकड़ भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। योजना के धरातल पर उतरने से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में निवेश तथा व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र भेजा है। प्रस्ताव का उद्देश्य लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी भूमि का औद्योगिक विकास के लिए सदुपयोग करना है। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। बालावाला में आइटी पार्क विकसित होने से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा और युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।पार्क तक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए सोंग नदी पर प्रस्तावित लच्छीवाला-थानो फोरलेन एलिवेटेड मार्ग को इससे जोड़ने का प्रस्ताव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *