Mon. May 4th, 2026

हरिद्वार अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर अधिकारियों की ली बैठक

logo

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने हरिद्वार अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने हरिद्वार में 2027 में होने वाले अर्द्धकुंभ के लिए अधिकारियों को सात दिन में नोडल अधिकारी नामित करने के साथ ही समितियां बनाने के निर्देश दिये हैं। सचिवालय में अर्द्धकुंभ की तैयारियों की बैठक लेते हुए मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी हरिद्वार को अर्द्धकुंभ 2027 के तहत शाही स्नान वाले विशेष दिवसों पर श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या का आंकलन करते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कनेक्टिविटी बढ़ने से श्रद्धालुओं की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने इसके अनुरूप श्रद्धालुओं संख्या का आंकलन करते हुए पार्किंग एवं ट्रैफिक मूवमेंट योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए विशेषज्ञों से आंकलन कराए जाने के उपरांत योजनाएं तैयार कराने के निर्देश दिये। उन्होंने नए पार्किंग स्थल चिन्हित करने के साथ ही पुराने पार्किंग स्थलों की क्षमता बढ़ाए जाने और हरिद्वार क्षेत्र में ऑडिटोरियम और सांस्कृतिक केंद्र बनाने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *