Mon. May 4th, 2026

आज मनाया जा रहा तमिल नववर्ष चितिरई

logo

बंगलुरू। आज तमिल नववर्ष चितिरई मनाया जा रहा है। इस दिन लोग मंदिरों में जाते हैं और घर पर छह प्रकार के स्वाद वाले व्यंजन बनाते हैं जिसे अरुसुवाई कहते हैं। इसे केले के पत्ते में परोसा जाता है। दुनिया भर में केरल मूल के लोग आज नववर्ष विशु मना रहे हैं। यह फसल और समृद्धि का त्योहार है। विशु नई शुरुआत का प्रतीक है और आज के दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। आज केरल में गुरुवायुरए श्री पद्मनाभस्वामी मंदिरए सबरीमला जैसे प्रमुख मंदिरों में श्विशु कनीश् और विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इन मंदिरों में सवेरे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *