Fri. Dec 19th, 2025

आंबेडकर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

logo

देहरादून। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने डॉक्टर आंबेडकर को सामाजिक न्याय, समता और मानवाधिकारों का प्रतीक बताया। राज्यपाल ने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर के विचार और उनका जीवन-दर्शन आज भी हमें एक समरस, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिये डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर अम्बेडकर ने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उन्हें समाज में बराबरी का हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहब ने संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए दलितों व कमजोर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रभावी पहल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *