Sun. May 3rd, 2026

मौसम विभाग ने जारी किया येलो व ऑरेंज अलर्ट

logo

देहरादून। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग अनुसार 10 और 11 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं।मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कतीन दिन के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो तथा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चंपावत में 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 12 अप्रैल को हल्की बारिश और हवाएं चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *