Thu. Jun 25th, 2026

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

logo

हरिद्वार। बीती देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही एक कार रानीपुर झाल के समीप डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक हालत गंभीर होने के चलते उसे ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक स्कोडा कार हरियाणा से हरिद्वार की ओर आ रही थी। जैसे ही कार रानीपुर झाल के पास पहुंची, वह अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय योगी शिवानंद पुरी उर्फ सगुन अग्रवाल, निवासी ए-17, ब्रजेश नगर, सहारनपुर के रूप में हुई है। घायल व्यक्तियों में ईशु निवासी हरिपुर कला, हरिद्वार है। जबकि दूसरे घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण कार की तेज रफ्तार माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *