Wed. Oct 28th, 2026

ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचा नुकसान

logo

नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी सहित जिलेभर में हुई बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली हैं। हालांकि भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। अपराह्न करीब 2 बजे से नई टिहरी, चंबा, प्रतापनगर, जाखणीधार, घनसाली, चमियाला आदि क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं धीरे-धीरे सुलग रही वनाग्नि भी फिलहाल थम गई है। भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार, बासर पट्टी के कई गांवों सहित जाखणीधार ब्लॉक के मंदार, ढुंग, कस्तल आदि गांवों में ओलावृष्टि की खबर है। जिससे गेहूं, मसूर सहित फलों की खेती को नुकसान पहुंचा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *