Sun. May 3rd, 2026

निजी विद्यालयों के शिकायतों के निपटारे के लिए टोल फ्री नंबर जारी

logo

देहरादून। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न शिकायतों के निपटारे के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। टोल फ्री नंबर से अभिभावक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। शिक्षा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में नंबर जारी करते हुए कहा कि प्रदेशभर से अभिभावकों की निजी स्कूलों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिसको देखते हुए विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस पर आने वाली अभिभावकों की शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद निदेशालय स्तर से सक्षम अधिकारी दर्ज शिकायतों का हर दिन मूल्यांकन कर संबंधित जिले के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजेंगे। अभिभावक टोल फ्री नंबर नंबर 1 8 0 0 1 8 0 4 2 7 5 पर प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक तक कॉल करके अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *