Sun. May 3rd, 2026

आग की चपेट में आने से झुलसी वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

logo

हल्द्वानी। घर पर दीया जलाने के दौरान आग की चपेट में आने से झुलसी वृद्धा की सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। शक्तिफार्म नंबर-तीन सितारगंज निवासी आशा लता मंडल (95) पत्नी कालीपद मंडल दो दिन पहले घर पर दीया जला रहीं थीं। इस बीच दीये की लौ ने उनकी साड़ी को चपेट में ले लिया जिससे वह झुलस गईं। स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज कराया गया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *