Sun. May 3rd, 2026

गुलदार के हमले में महिला की मौत

logo

चंपावत। जिले के बनबसा में चारा लेने जंगल की ओर गई बनबसा के सुदूरवर्ती मझगांव निवासी एक महिला को जंगली जानवर ने हमला कर मार डाला। सूचना पर पुलिस और वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला पर किस जानवर ने हमला किया है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। मझगांव निवासी बिरमा देवी (50) पत्नी उदय चंद पशुओं के लिए चारा लेने अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थीं। सभी महिलाएं कुछ-कुछ दूरी पर चारा काट रही थीं। करीब 11 बजे साथ गईं महिलाओं ने बिरमा देवी के चीखने की आवाज सुनी तो सभी आवाज आने वाली दिशा की ओर शोर मचाते हुए दौड़ीं। महिलाओं ने बिरमा देवी को किसी जंगली जानवर की ओर से घसीटते हुए देखकर हो-हल्ला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *