Sat. May 2nd, 2026

समूहों के उत्पादों की खरीद के लिए आदेश जारी हुआ

देहरादून। सरकारी विभागों और सरकारी कार्यालयों में आयोजित होने वाले समारोहों, बैठकों के लिए स्थानीय समूहों के उत्पादों की खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में राज्य सरकार के विभिन्न शासकीय कार्य्रकमों, बैठकों, समारोह में उपहार देने के लिए सभी विभागों को स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही, लोगों को गुणत्ता पूर्ण उत्पाद मिल सकेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने गत वर्ष स्थानीय उत्पादों का अम्ब्रेला ब्रांड हाउस आफ हिमालयाज लांच किया है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के तहत वर्तमान में कुल 35 उत्पादों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *