Thu. Apr 16th, 2026

गढ़वाल मंडल के 34 एलटी शिक्षकों  की पुरानी पेंशन बहाल

देहरादून। प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 01 अक्टूबर 2005 से पूर्व जारी विज्ञापन के माध्यम से नियुक्त गढ़वाल मंडल के 34 एलटी शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। अब तक वे नई पेंशन योजना के अन्तर्गत आच्छादित थे। गौरतलब है कि पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित होने के लिए 150 शिक्षकों ने विकल्प भरा था। कोषागार पेंशन एवं हकदारी उत्तराखंड के आदेशानुसार, शिक्षा विभाग ने इन विकल्पों का केस दर केस परीक्षण करने के बाद 34 सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित करने की स्वीकृति दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *