Wed. Aug 12th, 2026

पिथौरागढ़ से युवाओं का दल नामिक ग्लेशियर ट्रैकिंग के लिए रवाना

logo

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने नामिक ग्लेशियर ट्रैकिंग के लिए 18 से 25 आयु वर्ग के युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला योजना के तहत जिले के विभिन्न विकास खंडो से चुने गए युवाओं की टीम 10 अक्टूबर तक उच्च हिमालयी क्षेत्र में रहेगी। इस दौरान ये दल ट्रेकिंग के साथ ही 14 हजार फीट की ऊंचाई पर जाकर पर्यावरण को साफ सुथरा रखने का संदेश देगा और वहां स्वच्छता अभियान चलाते हुए बिखरे कूड़े को अपने साथ लेकर आएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि दल के साथ ट्रेकिंग के लिए पांच गाईड को भी शामिल किया गया है जिनकी देख-रेख में ट्रैकिंग का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *