Wed. Aug 12th, 2026

काश्तकारों को यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध कराने के निर्देश

logo

देहरादून। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने राज्य के सेब काश्तकारों को यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में श्री जोशी ने विभागीय अधिकारियों को किसानों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने जैविक और प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही नवाचारों को कृषकों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को क्लस्टर आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *