Fri. Sep 20th, 2024

निकाय चुनाव में जनप्रिय प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी आप : कलेर

देहरादून। आम आदमी पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष एस.एस.कलेर ने देहरादून महानगर और परवादून जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।  बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पार्टी की मजबूती के लिए आपसी मनभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने को कहा। प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष एस.एस.कलेर की  अध्यक्षता में आज हुई देहरादून महानगर और जिला परवादून के  कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार, नगर निगम चुनाव सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।  इस दौरान कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को पूरे जोर-शोर के साथ मजबूती के साथ लड़ेगी । उन्होंने निकाय चुनाव में विजय के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अभी से जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि जीत के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से घर, घर   देना होगा और उन्हें आप के कार्यों, नीति और रीति को उनके बीच रखना होगा। उन्होंने निकाय चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने की अपील की। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता के बीच स्वच्छ छवि, निष्ठावान और जनता के बीच जाकर कार्य करने वाले मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चयन निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि जो भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव में पार्षद या अन्य किसी पद के लिए तैयारी कर रहे हैं वह जनता के बीच जाएं और उनकी समस्याओं को सुनेऔर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा। बैठक में महानगर अध्यक्ष शरद जैन, परवादून जिला अध्यक्ष अशोक सेमवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम बाबू पांडे, प्रदेश सहसचिव श्याम लाल नाथ, महानगर महासचिव जितेन पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महानगर सुशील सैनी, प्रदेश सचिव शोएब अंसारी, परवादून जिला महासचिव पास्टर थॉमस मेसी, महानगर सचिव चौधरी रविंदर कुमार, इकबाल राव, यामिनी आले, रिंकू सिंह राठौड़, चौधरी प्रशांत कश्यप  समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *