Fri. Sep 20th, 2024

जिलाधिकारी ने की मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक

logo

बागेश्वर । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मत्स्य विभाग की समीक्षा की। स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा मत्स्य पालकों की आजीविका को मजबूत करने के निर्देश दिए। जिसके लिए एकीकृत क्लस्टर को बढ़ावा देना होगा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिालधिकारी ने कहा कि जगथाना को ट्राउट वैली के रूप में विकसित करना है। महिला स्वंय सहायता समूहों को भी प्रेरित करें। साथ ही अन्य लोगों को भी बृहद रूप मत्स्य पालन योजना जोडेंगे। जिले में मत्स्य पालन से आजीविका संवर्धन की अपार संभावनाएं हैं। विभाग मनरेगा, एनआरएलएम के साथ समन्वय स्थापित करें। कार्ययोजना बनाकर लोगों तक लाभ पहुंचाएं। सहायक निदेशक मत्स्य मनोज मियान ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से मत्स्य विभाग की जानकारी दी। मत्स्य पालन में बेहतर कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों बारे में अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *