Fri. Sep 20th, 2024

तिरंगा यात्रा निकाली

बागेश्वर। बागेश्वर जिले में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत रैली निकाली गई। हाथों में झंडे लेकर बच्चे, कर्मचारी तथा अधिकारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर में बाइक रैली निकाली। गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुगनाकुरी तथा उप तहसील शामा के स्कूल, कालेज आदि स्थानों पर दिन भर कार्यक्रम आयोजित किए गए।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। लोगों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय से स्कूली बच्चे, कर्मचारियों ने पंत पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। कपकोट में विधायक सुरेश गढ़िया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं स्कूलों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गईं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह निकाली गई तिरंगा यात्रा से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रत्येक घर में तिरंगा लहराने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *