Fri. Sep 20th, 2024

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्र का आभार जताया

देहरादून।  पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत उत्तराखंड को 201 करोड़ की धनराशि देने पर केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री का आभार जताया है। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज के विशेष अनुरोध पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन ने केंद्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत उत्तराखंड में पंचायतों में सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने के लिए 201.22 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *