Wed. Apr 22nd, 2026

अतिथि शिक्षकों को मिलेगा मण्डल परिवर्तन का अवसर

logo

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक एलटी के पदों पर तैनात अतिथि शिक्षकों को मण्डल परिवर्तन का मौका मिलेगा। अतिथि शिक्षकों को मातृत्व अवकाश भी दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि अतिथि शिक्षक बार-बार प्रभावित न हों, इसके लिये उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों के विभिन्न ब्लॉकों के दूरस्थ विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों के सापेक्ष न्यूनतम तीन वर्ष के लिये तैनाती दी जायेगी। इसके लिये अतिथि शिक्षकों को अनुबंध पत्र के साथ ही विकल्प देना होगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दे दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *