Fri. Sep 20th, 2024

आपदा प्रभावित लोगों से मिले मुख्यमंत्री

नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्हें आपदा शिविर राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में रह रहे पीड़ितों से मुलाकात की और  उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं। बीते शनिवार को टिहरी के तिनगढ़ गांव में एक बार फिर भूस्खलन हुआ। इसमें 15 आवासीय मकान मलबे में दब गए।  ग्रामीणों को विनकखाल इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में भूस्खलन की चपेट में आए एक मकान के अंदर मां और बेटी दब गईं। जिससे दोनों की मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *