Fri. Sep 20th, 2024

पेड़ के नीचे दबकर किशोरी की मौत

logo

समाचार इंडिया। उत्तरकाशी। खेतों में काम कर रही एक तेरह वर्षीय किशोरी के उपर पेड़ गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील डुण्डा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भटवाड़ी धनारी में समय सायं लगभग 03:45 बजे स्थान पनियारा हुरलिया नामे तोक में कुमारी अंशिका पुत्री श्री केंद्र सिंह , उम्र 13 वर्ष जो कि अपनी धान की क्यारी में कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक बालिका के ऊपर खड़ीक का सूखा पेड़ गिर गया। जिससे  बालिका की मौके पर मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *