Tue. Jun 23rd, 2026

आरोग्य मन्दिर का निरीक्षण किया

logo

समाचार इंडिया। देहरादून। केन्द्र सरकार की दो सदस्यीय निरीक्षण टीम ने कल आयुष्मान आरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। दो सदस्यीय दल ने मानक अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद सेवा प्रदाता कार्मिकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से बातचीत कर केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को को स्वास्थ्य सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *