Sat. Apr 25th, 2026

वहाहन अलकनन्दा में गिरा, 12 तीर्थ यात्रियों की मौत

समाचार इंडिया। रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैंतोली के पास यात्री वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गयी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया, जिसमें से 2 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गयी। साथ ही 7 यात्रियों का रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , कांग्रेस सांसद राहुल ग़ांधी ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं। श्री धामी ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *