Fri. Sep 20th, 2024

पांचों सीट पर भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

समाचार इंडिया। देहरादून। लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा का फिर से कब्जा हो गया है। सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जोरदार जीत दर्ज की है। पांचों सीटें जीतने के बाद भाजपा के खेमे में खुशी की लहर है और कांग्रेसियों के चेहरे पर मायूसी छायी है। चुनाव आयोग की ओर से नैनीताल सीट का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से भाजपा के अजय टम्टा ने पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा को 2,25893 मतों से हरा दिया है। इसी तरह नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट से केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट फिर विजयी हो गये हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3,34,548 मतों से हरा दिया है। पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गणोश गोदियाल को 1,55,839 मतों से हरा दिया है। हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विरेन्द्र रावत को 1,61,092 मतों से हरा दिया है। टिहरी लोकसभा सीट से निर्वतमान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को 2,68,347 मतों से हरा दिया है। अल्मोड़ा अजय टम्टा (भाजपा) 4,17535 2,25893 से जीत
प्रदीप टम्टा (कांग्रेस) 1,91,642
नारायण राम (बसपा) 9840
टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा) 4,55,949 2,68,347 से जीत दर्ज की।
जोत सिंह गुनसोला (कांग्रेस) 1,87602
बॉबी पंवार (निर्दलीय) 1,62,469
पौड़ी गढ़वाल  सीट से अनिल बलूनी (भाजपा) 4,18,531 1,55,839 से जीते
गणोश गोदियाल (कांग्रेस) को 2,62,692
सोनू कुमार (निर्दलीय ) 4803 मत मील।
हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा) 6,48,498 1,61,092 से जीत दर्ज की।
विरेन्द्र रावत (कांग्रेस) 4,87,406
उमेश कुमार (निर्दलीय) 89,958
जमील अहमद (बसपा) 42,116
नैनीताल अजय भट्ट (भाजपा) 7,72,671 3,34,548 से जीत दर्ज की।
प्रकाश जोशी (कांग्रेस) 4,38,123
जबकि अख्तर अली (बसपा) 23, 455 मत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *