Fri. Sep 20th, 2024

अजय भट्ट ने जीती नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट

समाचार इंडिया। नैनीताल। रुद्रपुर। नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3 लाख 34 हजार 548 मतों से परास्त किया। भट्ट को 772671 मत मील जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 438123 मत मिले। तीसरे स्थान पर 23455 मतों के साथ बसपा प्रत्याशी काबिज हुए जबकि चौथे स्थान पर 10425 वोट नोटा को पड़े। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे शहर में विजय जलूस निकल गया। भाजपा प्रत्याशी ने जनता का आभार जताया और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *