Fri. Sep 20th, 2024

बागेश्वर में जमकर बरसे बादल

बागेश्वर । जिले में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई। उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ा राहत मिली। हिमालयी क्षेत्र में ओलावृष्टि होने की सूचना है। जिससे फल, सब्जियों को नुकसान की संभावना बनी है। वहीं, नगर के मंडलसेरा में रास्ता तथा घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सोमवार को सुबह से चटक धूप निकली। एक बजे तक गर्मी चरम पर थी। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दोपहर बाद एकाएक घनघोर बादल छा गए। तेज हवाएं चलीं। जिससे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर में झमाझम वर्षा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर, कपकोट के हिमालयी गांवों में भी वर्षा हो रही है। ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। जबकि आम, लीची, कीवी, सेब, आडू, पूलम, खुमानी के अलावा सब्जियाें पर मार पड़ी है। जबकि धान की पौध के लिए वर्षा को किसान अच्छा मान रहे हैं। इधर, मंडलसेरा में घरों में पानी घुस गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *