Sat. Sep 21st, 2024

कांडा, कपकोट व दुग-नाकुरी में जमकर बरसे बादल

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। बागेश्वर जिले में कांडा, कपकोट व दुग-नाकुरी तसहील में गुरुवार की सुबह तीन बजे से पांच बजे तक झमाझम बारिश होती रही। आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही हल्की ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज हो गई है। धरमघर रेंज के जंगलों की आग बुझने से वातावरण में फैला धुआं भी खत्म हो गया है। बारिश से किसान खुश हैं। खरीफ की फसल की बुआई तेज हो गई है। रोपाई के लिए किसान अब धान की नर्सरी भी तैयार करने लगे हैं। गुरुवार की सुबह आसमान साफ हो गया। अपराह्न तीन बजे से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। चार बजे बाद एक बार फिर से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *