Fri. Sep 20th, 2024

प्रदेश भर में 11 हजार 723 मतदान केंद्र बनाए गए

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए प्रदेश भर में 11 हजार 723 मतदान केंद्र बनाए गए, जिनमें सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किये गये थे। इनमें से तीन हजार चार सौ 66 शहरी और आठ हजार दो सौ 57 मतदान केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 92 मतदान केन्द्रों पर सभी चुनाव कर्मी महिलाएं तैनात रही। राज्य में 23 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए। 68 मतदान केन्द्रों का प्रबंधन दिव्यांगजनों ने किया। मतदान के लिए प्रदेश को कुल 274 जोन व 1499 सेक्टर में बांटा गया था, जबकि 5 हजार 8 सौ 92 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गई थी। गौरतलब है कि वर्ष 2019 के चुनाव में राज्य में 61 दशमलव पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *