Fri. May 1st, 2026

फर्स्ट टाइम वोटरों के लिए किया कुछ खास

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक आदर्श महिला मतदान केंद्र बनाया था। देहरादून के रायपुर विधानसभा के अंर्तगत एक स्कूल में आदर्श महिला मतदान केंद्र बनाया गया। यहां महिलाओं के लिए विशेष प्रकार की सुविधाओं का ख्याल रखा गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था के साथ ही जरूरतमंद चीजों का प्रबंध किया गया। इस बूथ पर कर्मचारी भी अधिकतर महिलाएं रहीं, जिन्होंने मतदान में अपना पूरा सहयोग दिया। इसके साथ ही फर्स्ट टाइम वोटरों के लिए बूथ को अधिक आकर्षक बनाने के लिए म्यूजिक भी चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *