Sun. Apr 19th, 2026

गढ़वाल-कुमाऊं में धूमधाम से मनाया जा रहा फूलदेई का त्योहार

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। आज से चैत्र मास की शुरूआत हो गई है और गढ़वाल-कुमाऊं में फूलदेई का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चों की टोलियां घर-घर जाकर देहरियों पर फूल डाल रही है। मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार फूलदेई का त्योहार मनाया। मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी पर फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत गाकर त्योहार की शुरुआत की। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को फूल देई त्योहार की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकपर्वों और त्योहारों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। आपकों बता दे कि गत वर्ष प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में फूलदेई को बाल पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *