Sun. Apr 19th, 2026

राज्य आंदोलनकारियों के लिए मुफ्त यात्रा का आदेश जारी

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। राज्य सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी सभी श्रेणी की बसों में राज्य आंदोलनकारियों के लिए मुफ्त यात्रा का आदेश जारी कर दिया है। अभी तक परिचालक केवल साधारण बसों में ही यात्रा को अनुमन्य मानते थे, लेकिन अब परिवहन निगम प्रबंधन ने आदेश दिए हैं कि राज्य आंदोलनकारियों को वाल्वो और वातानुकूलित बसों में भी मुफ्त यात्रा कराई जाए। यात्रा प्रदेश के भीतर ही मान्य होगी। ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने इसके निर्देश जारी कर दिए आदेश में उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को साधारण बस के साथ ही वाल्वो व वातानुकूलित बसों में प्रदेश भर में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएं और जो परिचालक आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *