Sun. Sep 22nd, 2024

हाउस आफ हिमालयाज से लगेंगे स्थानीय उत्पादों को पंख: मुख्यमंत्री

समाचार इंडिया/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड महज एक ब्रांड नहीं अपितु राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन है तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूह एवं उनके उत्पाद इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा हाउस आफ हिमालयाज से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को पंख लगेंगे।

हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर समिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे हम सबने मिलकर देश – विदेश में पहुंचाना है।

इस दौरान सचिव राधिका झा ने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम चरण में 21 उत्पादों को हाउस ऑफ हिमालयाज में लिया गया है। साथ ही तीन लेवल पर उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *