Sat. May 2nd, 2026

ऋतु खंडूड़ी ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

समाचार इंडिया/देहरादून। देहरादून विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शनिवार को राष्ट्रीय जु-जित्सु एसोसिएशन आफ इंडिया की ओर से आयोजित मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसमें देश के 28 राज्यों के 1100 मार्शल आर्ट खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि जु-जित्सु मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग जीवन में सभी को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शरीर स्वस्थ रहने के साथ आत्मरक्षा के लिए यह आर्ट आज अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट की सबसे बड़ी विशेषता है कि इससे हम समाज के साथ खुद की रक्षा कर सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार देवभूमि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल 2024 की मेजबानी करने जा रहा है। राष्ट्रीय खेल इसी वर्ष अक्टूबर-नवम्बर माह में प्रस्तावित है। इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है। लंबे समय से उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए प्रयासरत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *