Wed. Sep 16th, 2026

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 27 फरवरी से 16 मार्च तक चलने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई है। पिथौरागढ़ जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 85 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 9 हजार 8 सौ 58 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से हाईस्कूल के 5 हजार 2 सौ 31 और इंटरमीडिएट के 4 हजार 6 सौ 27 बच्चे शामिल हैं। वहीं चंपावत में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में परीक्षा के लिए 45 हजार 2 सौ 32 छात्र पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *