Sat. May 2nd, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर चमोली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। इस दौरान ग्रामीणों को राज्य व केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने वर्चुअल माध्यम से सभी उपजिलाधिकारियों की बैठक ली। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समंवय स्थापित कर कार्यक्रम को आयोजित करने को कहा। बैठक में संबंधित उप जिलाधिकारियों ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये स्थान चयन कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *