Sat. May 2nd, 2026

सड़क दुर्घटना में चालक समेत दो की मौत

समाचार इंडिया। देहरादून। उत्तरकाशी के थाना चिन्यालीसौड़ के बनचौरा के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा हादसे में एक महिला और चालक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के बनचौरा के पास वाहन संख्या UK07TA/ 9222 एकाएक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ को दी। सूचना पर रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और वाहन सवारों को निकाला। हादसे में वाहन चालक  पदम दास (38) पुत्र इलम दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी रीता देवी(30) पत्नी विजय की अस्पताल पहुँचने से पहले रास्ते मे मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *