Sat. May 2nd, 2026

अनुसूचित जाति के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा: मुकेश कुमार

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। अनुसूचित जाति आयोग के अध्य़क्ष मुकेश कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर धरातल पर काम किया जा रहा है और किसी भी व्यक्ति को उपेक्षित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, इसके लिए प्रदेशभर में जागरूकता शिविर आयोजित किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *