Sat. May 2nd, 2026

महिलाएं स्वयं सहायता समूह के सहयोग से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही: कुसुम कंडवाल

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। नारी सशक्तिकरण के तहत महिला आयोग ने पौड़ी जिले के यमकेश्वर में महिलाओं के समूहों, सखी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए मशरूम, अचार, गुलाब जूस आदि बनाने का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और मजबूत बन रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह के सहयोग से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है ताकि महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकेें। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष ने इस दौरान सखी महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सहित समूह की विभिन्न महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *