Fri. Sep 11th, 2026

विश्वस्तरीय खेल बुनियादी ढांचा व सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में विश्वस्तरीय खेल बुनियादी ढांचा व सुविधाएं निर्धारित समय सीमा में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गठित उच्चाधिकार समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखण्ड को ग्रीन स्पोर्ट्स और ग्रीन टूरिज्म के विश्व स्तरीय मेजबान के रूप में स्थापित करने का स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं एवं खेल बुनियादी ढांचा का विकास इस प्रकार किया जाना चाहिए ताकि राज्य के खिलाड़ी एवं युवा भविष्य में लम्बी अवधि तक इन सुविधाओं का लाभ उठा सके। रतूड़ी ने राज्य में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों को एण्टी ड्रग्स अभियान, ग्रीन नेशनल गेम्स और राज्य में खेल संस्कृति विकसित करने के अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान स्टेडियम और खेल स्थलों पर उरेडा के सहयोग से सोलर लाइट आदि की व्यवस्था करने , इंटरनेट सुविधाओं और सड़कों के सुधारीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *