Fri. Sep 20th, 2024

जवान को दी अंतिम सलामी

logo

समाचार इंडिया। अल्मोड़ा।  लखनऊ में तैनात  स्यालीधार निवासी 7 कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार संजय सिंह ऐरी (39) का आज पूरे सैन्य समान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। उनका  पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया था। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तुलेरी घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकली, इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए उन्हें अंतिम सलामी दी। गमगीन माहौल में यहां उनकी अंत्येष्टि की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *