Sat. May 2nd, 2026

शुगर, बुखार व हृदय रोग की दवा हुई सस्ती

logo

समाचार इंडिया। नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हार्ट समेत कई बीमारियों की दवा को सस्ती कर दी है। दवा के दाम कम होने से बीमार व्यक्ति के परिजनों को राहत मिलेगी। शुगर और हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने शुगर, हृदय रोग, बुखार, जोड़ों के दर्द निवारक तेल व संक्रमण की दवाओं को सस्ती कर दी हैं। दवाओं के दाम तय करने वाले निकाय नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इन फॉर्मुलेशन का इस्तेमाल कई दवाइयों को बनाने में होता है। साथ ही चार स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी  दी गई है। केन्द्र सरकार के इस फैसले से दवाइयों की कालाबाजारी  रोकने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *