अलाव जलाने व जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने के निर्देश
समाचार इंडिया।देहरादून। जिले में चल रही शीतलहर के चलते जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने नगर निगम एवं नगर निकाय क्षेत्रों सहित समस्त तहसील अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने व जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिएहै। जिलाधिकारी के निर्देशन पर नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित समस्त नगर निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
