Sat. May 2nd, 2026

बुक्सा और राजी जनजाति के परिवारों को नही मिला लाभ

logo

समाचार इंडिया/भीमताल। भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत जनजाति बाहुल्य ग्रामों में किए गये सर्वे के अनुसार जिले में बुक्सा और राजी जनजाति के ग्रामों में विभागों से संबंधित योजनाओं में शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों, परिवारों को लाभ नहीं मिला है। विभागों के माध्यम से किए सर्वे के अनुसार राज्य के 14 विकास खंडों में 212 ग्रामों में हस्तक्षेप अंतराल(interventional gap) प्राप्त हुआ है। जिले के विकास खंड रामनगर में जनजाति ग्रामों की कुल ग्राम पंचायत- 10, राजस्व ग्राम -15 औऱ पी.वी.टी.जी हैलमेट- हैवीटेशन-18 संलग्न हैं। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों पर सभी खंड विकास अधिकारी के स्तर से प्रत्येक परिवारों, ग्राम कि सर्वे किया जाना है। उक्त चयनित के ऐसे परिवार जिनकों विभागीय योजनाओं के पात्र होने पर वंचित है, उन वंचित परिवार लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभांवित किया जा सके। जिसके लिए चयनित जनजाति बाहुल्य ग्रामों में विकास खंड स्तर पर टीम का गठन किया है। जिसमें खडं विकास अधिकारी रामनगर को अध्यक्ष, सहायक समाज कल्याण अधिकारी रामनगर को सदस्य सचिव, संबंधित बाल विकास सुपरवाइजर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और संबंधित ग्राम के आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सदस्य बनाया गया। उन्होंने गठित टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वे का कार्य 30 जनवरी 2024 तक शत प्रतिशत पूर्ण कर अधोहस्ताक्षरी और जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल को प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *