Sat. Dec 20th, 2025

बर्फबारी से सेब बागवानों के काश्तकारों के खिले चेहरे

logo

समाचार इंडिया/उत्त्तरकाशी। मौसम के अचानक बदले मिजाज के बाद बुधवार शाम को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई। लंबे इंतजार के बाद हुई बर्फबारी से सेब बागवानों के काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं। बुधवार दोपहर बाद गंगोत्री धाम के साथ ही शीतकालीन पड़ाव मुखबा सहित झाला, धराली, हर्षिल, बगोरी, जसपुर, पुराली व सुक्की आदि गांवों में भी हल्की बर्फबारी हुई। गुरुवार सुबह हर्षिल घाटी का नजारा देखते ही बन रहा है पूरी हर्षिल घाटी बर्फ की सफेद मख़मली चादर में ढक गई है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *